,

संसद का विंटर सेशन 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा; 15 बैठकें होंगी

- Advertisement -
Ad imageAd image
संसद का विंटर सेशन 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा; 15 बैठकें होंगी

By: Vijay Nandan

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस सत्र से एक सार्थक और रचनात्मक संवाद की उम्मीद है, जिससे लोकतंत्र और मजबूत होगा तथा जनता की आकांक्षाओं को दिशा मिलेगी।

मानसून सत्र में सीमित चर्चा, 37 घंटे ही चला लोकसभा का कामकाज

इससे पहले मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक आयोजित हुआ था। उस दौरान कुल 21 बैठकें हुईं। लोकसभा में 120 घंटे चर्चा का समय तय था, लेकिन हंगामे के चलते केवल 37 घंटे की चर्चा हो सकी।

राज्यसभा में भी स्थिति कुछ बेहतर रही, जहां करीब 41 घंटे की बहस हुई। पूरे सत्र के दौरान लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 15 विधेयक पारित किए गए।

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा संविधान संशोधन विधेयक, जिसके तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की गिरफ्तारी से संबंधित प्रावधानों को संशोधित करने का प्रस्ताव था। इस बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने का निर्णय लिया गया।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल