,

डबरा: ब्लड बैंक में बड़ी लापरवाही, कचरे में मिले कई खून के पैकेट्स, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

डबरा: ब्लड बैंक में बड़ी लापरवाही, कचरे में मिले कई खून के पैकेट्स, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

BY: ARVIND CHAUHAN, EDIT BY: MOHIT JAIN

कचरे में मिली ब्लड यूनिट्स, इंसानियत हुई शर्मसार
डबरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कचरे के ढेर में कई यूनिट ब्लड मिली। इस घटना ने स्थानीय अधिकारियों और लोगों में हड़कंप मचा दिया। ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। ब्लड पैकेट्स समय पर मरीजों को उपलब्ध नहीं कराए जाने से कई लोगों की जान पर संकट आ सकता था।

ब्लड पैकेट्स पर स्ट्रीट डॉग का कब्जा, राहगीरों में आक्रोश
कुछ तस्वीरों में ब्लड पैकेट्स को स्ट्रीट डॉग नाचते हुए दिखाई दिए। राहगीरों ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला बताया और कहा कि रेड क्रॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक में यह गंभीर लापरवाही है। यदि एक्सपायरी होने वाले ब्लड को ज़िला अस्पताल भेजा जाता, तो यह किसी गरीब मरीज की जान बचा सकता था।

एसडीएम ने जांच के दिए आदेश
एसडीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी ब्लड पैकेट्स को जप्त कर जांच के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इस लापरवाही की जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…