सीएम डॉ. यादव ने दी सौगात, वन और स्वास्थ्य विभाग के लिए 877 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Dr. Yadav gave a gift, 877 youth received appointment letters for government jobs in the Forest and Health Departments.

by: vijay nandan

भोपाल: मध्य प्रदेश को “मजबूत, सुरक्षित, समृद्ध और स्वस्थ प्रदेश” बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वन विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कुल 877 नव-चयनित शासकीय सेवकों को नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त सेवकों को उनके सपने पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें यहीं न रुककर, आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य सेवाओं में 334 विशेषज्ञ शामिल

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा वर्ष 2024-25 से चयनित 334 विशेषज्ञ और अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल नियुक्ति आदेश दिए गए हैं। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा वर्ष 2024-25 से चयनित 75 निश्चेतना विशेषज्ञ, 62 सर्जरी विशेषज्ञ, 106 शिशु रोग विशेषज्ञ एवं 91 नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति दिए गए।

यह नियुक्ति स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी को दूर करने में सहायक होगी, जिससे प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को बल मिलेगा।

वन विभाग को मिले 543 नए रक्षक

वन विभाग में कुल 543 नव-नियुक्त कर्मियों को पदस्थापना आदेश प्रदान किए गए हैं:
वनरक्षक: 467 नव-नियुक्त वनरक्षक (भर्ती परीक्षा वर्ष 2022-23 से चयनित), जिन्होंने अपना वानिकी प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है।

वन क्षेत्रपाल: 76 वन क्षेत्रपाल (भर्ती परीक्षा वर्ष 2020-21 से चयनित), जिन्होंने 18 माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा किया है।
वन क्षेत्रपाल, जो द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी होते हैं, अब प्रदेश के वनों के संरक्षण और संवर्धन का अहम दायित्व संभालेंगे।

प्रमुख हस्तियाँ रहीं मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही.एन. अम्बाडे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में