भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास: जानें भारत से क्या है रिश्ता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास: जानें भारत से क्या है रिश्ता

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल का परचम लहराया
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस बार भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए शहर के पहले मुस्लिम, दक्षिण एशियाई और सबसे युवा मेयर बनने का गौरव हासिल किया है।

indian origin zohran mamdani wins new york mayoral election - Prabhasakshi  latest news in hindi

रिपब्लिकन और निर्दलीय उम्मीदवारों को दी मात
डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा और निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को मात दी। उनकी इस जीत को अमेरिकी राजनीति में नया बदलाव माना जा रहा है।

भारत से है गहरा रिश्ता
जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था, लेकिन उनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। उनकी मां प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर हैं, जो ओडिशा के राउरकेला की रहने वाली हैं। उनके पिता महमूद ममदानी युगांडा के जाने-माने स्कॉलर हैं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

जीत के बाद दिया भावनात्मक संदेश
जोहरान ममदानी ने जीत के बाद कहा,“मैं हर न्यूयॉर्कवासी का मेयर बनूंगा। यह शहर विविधता, समानता और अवसरों का प्रतीक है। मैं ऐसा मेयर बनना चाहता हूं जिस पर आप गर्व कर सकें।”

ऐतिहासिक जीत बनी चर्चा का विषय
34 वर्षीय ममदानी की यह जीत न केवल एशियाई मूल के लोगों के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह अमेरिकी समाज में बढ़ती विविधता और स्वीकार्यता का भी प्रतीक है। उनकी सफलता से दुनिया भर में भारतीय समुदाय में खुशी की लहर है।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता