,

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजधानी में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजधानी में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री सुबह शास्त्री चौक पहुंचे, जहां से ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुआत हुई। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, पुलिसकर्मी और आम नागरिक भी शामिल हुए।

एकता और अखंडता का संदेश

‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश फैलाना रहा।

सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा -  bjp to celebrate sardar patel 150th birth anniversary as national unity day

आज पूरा देश लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहा है। 31 अक्टूबर को हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है, ताकि भारत की अखंडता, एकता और मजबूती के प्रतीक इस महानायक के योगदान को याद किया जा सके।
सरदार पटेल न केवल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे, बल्कि वे उस व्यक्ति थे जिन्होंने आज़ाद भारत के राजनीतिक नक्शे को एक किया वो भारत जिसे हम आज एक संपूर्ण राष्ट्र के रूप में जानते हैं।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…