,

रायपुर: अंबेडकर अस्पताल में फिर लापरवाही उजागर,दो प्रसूताओं को रखा एक ही बेड पर

रायपुर: अंबेडकर अस्पताल में फिर लापरवाही उजागर,दो प्रसूताओं को रखा एक ही बेड पर

Reporter: Himanshu Ppatel, Edit By: Mohit Jain

राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसूति वार्ड में दो महिलाओं को एक ही बेड पर रखा गया, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया। वायरल वीडियो में दोनों प्रसूताएं बेहद कमजोर हालत में नजर आ रही हैं।

संक्रमण का खतरा और स्टाफ की लापरवाही
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बेड की कमी और स्टाफ की उदासीनता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रसव के बाद भी प्रसूताओं को अलग बेड नहीं दिया गया, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, जनता का सवाल बरकरार है आखिर कब तय होगी इस तरह की लापरवाही की जिम्मेदारी?

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…