,

रायपुर: पीएम मोदी के दौरे को लेकर नवा रायपुर में तैयारियां तेज, CM साय ने लिया तैयारियों का जायजा

CM Sai reached PM Modi's visit regarding Nava Rajput

by: vijay nandan

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नवा रायपुर में तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों और प्रत्येक व्यवस्था उत्कृष्टता की मिसाल बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और गर्व का अवसर है।

मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल का दौरा किया और कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच, सभागार और अतिथियों की बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ध्यान केंद्र की सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरी की जाएं।

जनजातीय अस्मिता का प्रतीक बनेगा ट्राइबल म्यूज़ियम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय राज्य के जनजातीय समाज की वीरता और बलिदान का स्थायी प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संग्रहालय की प्रत्येक गैलरी और प्रदर्शनी इस तरह तैयार की जाए कि आगंतुक छत्तीसगढ़ के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ाव महसूस करें।

राज्योत्सव स्थल पर विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने आगे राज्योत्सव स्थल का भी दौरा किया और तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य मंच, पार्किंग क्षेत्र, विभागीय डोम, प्रदर्शनी दीर्घा, वीआईपी और आमजन के प्रवेश मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, प्रगति और आत्मविश्वास का उत्सव है, इसलिए इसकी तैयारियों में कोई कमी न रहे। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और आमजन की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, डीजीपी अरुण देव गौतम, सचिव राहुल भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…