,

आदिवासी छात्रावासों के बिजली बिल में 40 लाख का घोटाला, तीन कर्मचारी निलंबित, एफआईआर की तैयारी

बैतूल: जिले में आदिवासी छात्रावासों के बिजली बिलों के भुगतान में करीब 40 लाख रुपए का घोटाला सामने आया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) के नाम पर जो राशि दी जानी थी, उसे कुछ कर्मचारियों ने निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जनपद पंचायत बैतूल की सीईओ शिवानी राय ने हाल ही में छात्रावासों के बिजली बिलों की जांच की थी। जांच के दौरान पाया गया कि जिन खातों में MPEB को भुगतान होना था, उनके नंबर बदले गए थे। इससे शक होने पर रिपोर्ट जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन को दी गई। आगे की जांच में यह सामने आया कि लगभग 40 लाख रुपए चार निजी खातों में भेजे गए थे।

प्राथमिक जांच में जनपद के एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने स्वीकार किया कि खाते के नंबर उसी ने बदले थे। यह हेराफेरी पिछले दो सालों से चल रही थी। इसमें जनजातीय विभाग से जुड़े तीन कर्मचारी शामिल पाए गए हैं।

दोषी कर्मचारियों में चपरासी क्षत्रपाल मस्कोले, सहायक ग्रेड-3 नितेन्द्र पांडे और सहायक ग्रेड-2 वर्षा कमाविसदार के नाम सामने आए हैं। तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह पूरा मामला बैतूल ब्लॉक के आदिवासी छात्रावासों से जुड़ा हुआ है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…