मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल मार्ग ठप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल मार्ग ठप

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार रात दिल्ली से मथुरा की ओर जा रही एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रात लगभग 8:24 बजे वृंदावन रोड और आझई स्टेशन के बीच जैंत इलाके में हुआ। रेल मार्ग ठप होने से दिल्ली-आगरा और दिल्ली-मुंबई मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी कोयले से लदी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

ट्रेनों पर असर, यात्री फंसे

मथुरा में बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 12 डिब्‍बे पटरी से उतरे, दिल्‍ली-आगरा ...

हादसे के कारण शताब्दी, पंजाब मेल, नंदा देवी एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट पर रुकी रहीं। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और सैकड़ों लोग परेशान हुए। रेलवे ने रात में डाउन ट्रैक की ट्रेनों को चौथी लाइन से चलाना शुरू किया, जबकि अप ट्रैक देर रात तक बाधित रहा।

राहत और बचाव कार्य जारी

रेलवे की टीमें लगातार ट्रैक बहाल करने में लगी हैं। रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मथुरा: 0565-2402008, 0565-2402009; आगरा कैंट: 0562-2460048, 0562-2460049; धौलपुर: 0564-2224726। अधिकारियों ने कहा कि राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं और जल्द स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी लेने की अपील की गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना