80th Central Budget: रविवार को पेश हो सकता है बजट, तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
80th Central Budget

80th Central Budget: रविवार को पेश हो सकता है बजट, तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार: देश के 80वें केंद्रीय बजट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन इस बार बजट की तारीख पर सस्पेंस बना हुआ है। साल 2026 में 1 फरवरी रविवार के दिन पड़ रहा है और इसी दिन गुरु रविदास जयंती भी है। ऐसे में पहली बार बजट रविवार को पेश किए जाने की संभावना बन रही है।

80th Central Budget: रविवार को बजट आया तो बनेगा नया इतिहास

अगर 1 फरवरी को बजट पेश होता है, तो साल 2017 में बजट की तारीख 1 फरवरी किए जाने के बाद यह पहला मौका होगा जब केंद्रीय बजट रविवार को संसद में पेश किया जाएगा। इससे पहले बजट आमतौर पर कार्यदिवसों में ही प्रस्तुत किया जाता रहा है।

budget session from january 31 to april 4 | 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक चलेगा  बजट सत्र: पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति; पूरे  सत्र में 27 ...

80th Central Budget: शनिवार को बजट आने की संभावना कम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार 31 जनवरी शनिवार को बजट पेश किए जाने की संभावना बेहद कम है। साल 2020 और 2025 में बजट शनिवार को पेश किया गया था, लेकिन इस बार सरकार उस विकल्प पर विचार नहीं कर रही है। अगर रविवार को बजट नहीं आया, तो दूसरा विकल्प 2 फरवरी सोमवार का हो सकता है।

सरकार 1 फरवरी की परंपरा बनाए रखना चाहती है

सूत्रों के मुताबिक सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा को बनाए रखने के पक्ष में है। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि बजट की तारीख पर अंतिम फैसला समय आने पर कैबिनेट कमेटी लेगी।

Budget 2024: बजट पेश करने की तारीख बदलकर आखिर 1 फरवरी कैसे हो गई? पहले यह  डेट थी तय - India TV Hindi

रविदास जयंती ‘रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे’ में शामिल

जानकारों का कहना है कि गुरु रविदास जयंती केंद्र सरकार की सार्वजनिक अवकाश सूची में नहीं, बल्कि प्रतिबंधित अवकाश की सूची में शामिल है। ऐसे में रविवार होने के बावजूद संसद की विशेष बैठक बुलाकर बजट पेश किया जा सकता है।

निर्मला सीतारमण रचेंगी इतिहास

बजट 2026-27 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा। इसके साथ ही वे पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। हालांकि, मोरारजी देसाई ने यह उपलब्धि दो अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में हासिल की थी, जबकि निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली दो लगातार सरकारों में यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली वित्त मंत्री होंगी।

रविवार को संसद चलने के पहले भी रहे हैं उदाहरण

संसद के इतिहास में कई ऐसे मौके रहे हैं, जब रविवार या छुट्टियों के दिन भी सदन की कार्यवाही चली है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान और 2012 में संसद की 60वीं वर्षगांठ पर रविवार को विशेष सत्र आयोजित किया गया था। वहीं 1957 में बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के बावजूद राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ था।

संवैधानिक प्रक्रिया होने से संभव है रविवार सत्र

विशेषज्ञों का मानना है कि बजट एक संवैधानिक प्रक्रिया है, इसलिए जरूरत पड़ने पर रविवार को भी संसद की बैठक बुलाकर बजट पेश किया जा सकता है। अब सभी की नजरें सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना