,

मंडलेश्वर: ताश के पत्तों पर लग रहा था दांव पर दांव, तभी पहुँच गई पुलिस, फिर ये हुआ…

8 people were caught gambling in Mandaleshwar: Police raided and seized Rs 66,500 and 52 decks of cards.

खरगोन जिले के मंडलेश्वर में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमाखेड़ी के जूना अस्पताल के पास छापा मारा। यहां ताश पत्तों से हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 66,500 रुपये की नकदी और 52 ताश पत्तों की गड्डियां बरामद की गईं।

थाना मंडलेश्वर में जुआ एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 17/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई एसडीओपी मनोहर गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में सउनि मुकेश यादव, प्रआर दिनेश रोमड़े समेत कई पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…