24 फरवरी से विक्रमोत्सव का आयोजन, करीब 127 दिन तक उज्जैन से लेकर दिल्ली तक होंगे कार्यक्रम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vikramotsav organized from 24th February

भोपाल: विक्रमोत्सव 2025 इस बार 24 फरवरी से 30 जून तक चलेगा। करीब 127 दिन तक उज्जैन से लेकर दिल्ली तक कार्यक्रम होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम 24 फरवरी को भोपाल में होगा। उज्जैन में विक्रमोत्सव के कार्यक्रम 26 फरवरी से 30 मार्च तक होंगे। इस बार खास यह है कि मप्र पर्यटन विकास निगम के माध्यम से सशुल्क हॉट एयर बैलून और हेलिकॉप्टर सैर का आनंद भी लोग ले पाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय अलंकरण, सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ विक्रम व्यापार मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि विक्रमोत्सव के कार्यक्रम भोपाल से शुरू होकर उज्जैन के बाद दिल्ली तक आयोजित होंगे। शुभारंभ अवसर पर ही 21 लाख रुपए का राष्ट्रीय सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण व 5 लाख रु. के तीन राज्य स्तरीय अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।

हेलिकॉप्टर की सैर कर सकेंगे उज्जैन वासी

विक्रमोत्सव के तहत 1 मार्च से विक्रम व्यापार मेले के साथ ही मप्र पर्यटन विकास निगम ने हॉट एयर बैलून और हेलिकॉप्टर से सशुल्क सैर कराने का प्लान भी तैयार किया गया है। हेलिकॉप्टर के माध्यम से लोग उज्जैन शहर को ऊंचाई से देख पाएंगे। इसके अलावा हर वर्ष की तरह 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के कार्यक्रम में उज्जैन में सूर्य उपासना, सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा, उज्जयिनी गौरव दिवस पर संगीत प्रस्तुति, आतिशबाजी और प्रसिद्ध कलाकरों के गायन व वादन की प्रस्तुति होगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना