दिल्ली में 20 दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत, सीएम रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में की सफाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने एक विशेष 20 दिवसीय सफाई अभियान की शुरुआत की है। इस महा-अभियान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सफाई कार्य किया।

NDMC क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता की पहल

इस अभियान की शुरुआत 3 मई को हुई और इसका मकसद है कि अगले 20 दिनों में NDMC क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई के माध्यम से दृश्य परिवर्तन लाया जाए। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत मिशन” की भावना को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

सफाई के साथ पूजा भी की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सफाई कार्य के साथ-साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी का भाव जाग्रत करना है। स्वच्छ और सुंदर दिल्ली हर नागरिक का अधिकार है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।”

कर्मचारी और अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर

NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि इस अभियान में परिषद के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे 20 दिन सड़कों पर रहकर सफाई अभियान में जुटे रहेंगे। उन्होंने कहा, “हम विकसित भारत, विकसित दिल्ली और विकसित NDMC के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह अभियान इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है।”

मंडी हाउस से हुई थी अभियान की शुरुआत

इस पहल की औपचारिक शुरुआत NDMC अध्यक्ष केशव चंद्रा ने सफदर हाशमी मार्ग (मंडी हाउस और बंगाली मार्केट के बीच) से की थी। यह कार्यक्रम न केवल सफाई पर बल देता है, बल्कि नागरिक सहभागिता को भी प्रेरित करता है।

क्या आपकी राशि को मिलेगा प्यार? 6 मई का टैरो राशिफल देखें!..यह भी पढ़े

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को