सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरव्यू के दौरान ऐसा क्यों कहा- \’किसी ने मुझे गंभीरता से नहीं लिया, मैं कब तक…\’ जानें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले महीने के 23 तारीख को सोनाक्षी शादी के बंधन में बंधीं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में वो कुछ समय पहले संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं। इस सीरिज में उन्हें निगेटिव रोल में देखा गया था। उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया था। अब सोनाक्षी ने इसे लेकर रिएक्ट किया है। 

संजय लीला भंसाली को लेकर सोनाक्षी ने क्या कहा? 

बॉलीवुड बबल से बातचीत में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि किसी ने मुझे विजुलाइज्ड किया। संजय सर ने मुझे ऐसे रोल के लिए देखा। मैं उनकी बहुत आभारी हूं। मैं कब से कह रही हूं कि मैं निगेटिव, विलेन और साइकोटिक कैरेक्टर्स करना चाहती हूं। किसी ने मुझे सीरियसली नहीं लिया, जब तक कि मुझे फरीदन के रोल के लिए कास्ट नहीं किया गया। इसीलिए मैं उनकी आभारी हूं। क्योंकि एक्टर के तौर पर इस तरह के चैलेंजिंग और अलग कैरेक्टर करना बहुत अच्छा होता है। कब तक गर्ल्फ्रेंड,अच्छी पत्नी के रोल करती रहूंगी? तो इस तरह का रोल करना मेरे लिए बहुत मजेदार था।’

हीरामंडी में ये भी देखी गई थीं एक्ट्रेसेस

बता दें कि हीरामंडी में मनीषा कोईराला, शर्मिन सेगल, संजीदा शेख, अदिती राव हैदरी जैसी एक्ट्रेसेस नजर आई थीं। हीरामंडी को दर्शकों की ओर से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। वहीं संजय लीला भंसाली की ओर से इस सीरीज के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। 

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की है। उन्होंने इस शादी को बहुत सिंपल रखा था। सोनाक्षी ने रजिस्टर मैरिज की थी। उन्होंने अपने घर में ही करीबी लोगों के सामने शादी की। वहीं शादी के बाद उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया था। जिसमें उन्हें बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स के साथ थिरकते हुए देखा गया था।

वर्क फ्रंट पर हाल ही में सोनाक्षी को Kakuda में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रितेश देशमुख और साकीब सलीम भी अहम किरदार में देखे गए थे।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए