श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली टी20 की कमान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। हिटमैन रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा होंगे। रोहित वनडे टीम के कप्तान होंगे। जबकि सूर्यकुमार यादव टी20 का कमान संभालेंगे। वहीं शुभमन गिल टी20 और वनडे टीम के उपकप्तान होंगे। रियान पराग, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को भी मौका दिया गया है। केएल राहुल और ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हुई है।

अगर श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया को देखें तो इसमें कई अहम बदलाव हुए हैं। सिलेक्शन कमेटी ने सूर्या पर भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 की कप्तानी सौंपी है। वहीं शुभमन पर भी भरोसा जताया है। उन्हें टी20 के साथ-साथ वनडे टीम का भी उपकप्तान बनाया है। सिलेक्शन से पहले चर्चा थी कि हार्दिक पांड्या और सूर्या में कप्तानी को लेकर होड़ है। लेकिन बोर्ड ने सूर्या कुमार को टी20 की कप्तानी सौंप कर तमाम खबरों पर विराम लगा दिया है।

राहुल-पंत की वनडे टीम में वापसी

टीम इंडिया ने केएल राहुल और ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह दी है। पंत टी20 टीम का भी हिस्सा हैं। राहुल काफी वक्त से भारतीय टीम से बाहर थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वहीं आखिरी टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में खेला था। लेकिन अब वो श्रीलंका के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

रियान पराग और हर्षित राणा को भी वनडे में खेलते नजर आएंगे। रियान ने हाल ही में टी20 डेब्यू किया था। सिलेक्शन कमेटी ने उन पर भरोसा जताया और वनडे टीम में भी शामिल किया। अहम बात यह है कि रियान टी20 टीम का भी हिस्सा हैं। हर्षित और रियान ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया है।

भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पचोर में ट्रक-पिकअप की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. लोरमी में संदीप पाठक

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पचोर में ट्रक-पिकअप की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार