लोकतंत्र के प्रहरी को मार डाला, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किया था उजागर, कौन है कातिल ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
killed the true guardian of democracy

पुलिस की शक की सुई ठेकेदार पर जाकर अटकी!

रायपुर: लोकतंत्र का चौथा खंभा कहा जाने वाला पत्रकारिता काम अब सुरक्षित नहीं रहा है। हम बात कर रहे हैं बीजापुर जिले में एक युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से जुड़े मामले की। मुकेश एक जनवरी से लापता थे। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक व्यक्ति सुबह काम पर निकला और शाम को जब वो घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों का क्या हाल रहा होगा। मुकेश घर नहीं लौटे तो परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस जब सुरागों के आधार पर उस जगह पहुंची, जहां मुकेश के फोन की आखिरी लोकेशन मिली थी। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली तो उसके भी होश उड़ गए। टैंक में मुकेश चंद्राकर की लाश पड़ी मिली। मुकेश की मौत का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जब तफ्तीश से छानबीन की तो पता चला ये हत्याकांड एक सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार से जुड़ा है।

पुलिस ठेकेदार के छोटे भाई से कर रही पूछताछ

कुछ दिन पहले पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने 120 करोड़ रु. की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित की थी। इसमें सड़क के खस्ताहाल स्थिति को उजागर किया था। बताया जाता है कि ये काम ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने ही करवाया था। इस वजह से मुकेश चंद्राकर और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर में विवाद चल रहा था। पत्रकार की हत्या को सुरेश चंद्राकर से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई को भी इस मामले में हिरासत लिया है और पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामले की सच्चाई क्या है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना