लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 46 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS संजय प्रसाद को वर्तमान विभागों के साथ-साथ फिर से प्रमुख सचिव गृह बनाया है. दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव, गृह, वीज़ा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, यूपी शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है.








