,

मैंने यूपी में MY को दी मात’, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, मच सकता है बवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद अखिलेश यादव ने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पूरा देश ऐसे ही परिणाम का इंतजार कर रहा था जो साल 2024 के लोकसभा चुनाव में आएं हैं। सपा सुप्रीमो ने दावा किया कि यूपी की वजह से भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में बहुमत नहीं मिला। बीजेपी के MY को हराया
सांसद ने कहा कि जनता ने हमारी मदद की। जहां बीजेपी 80 में 80 सीटें जीतने का दम भर रही थी लेकिन यूपी की जनता ने उन्हें रोक दिया। जो जनता चाहती थी वह हमने मुद्दे उठाए। लोकसभा क्षेत्र में लोग जिस नेता को चाह रहे थे हमने उसे अपना उम्मीदवार बनाया। परिणाम यह हुआ कि पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में जीते भले हो लेकिन वोट से हार गए।

उन्होंने आगे बीजेपी में कलह का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश बीजेपी में सिर्फ 2 नेताओं की लड़ाई नहीं है। बल्कि दिल्ली और लखनऊ में बीच टसल है। कपिल सिब्बल के एक सवाल के जवाब में टिकट वितरण पर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी हम पर आरोप लगाती थी कि हमारे पास केवल MY वोट समीकरण था लेकिन मुझे बीजेपी के MY (मोदी और योगी) को हराना था इसलिए रणनीति बदली और पीडीए की ओर आगे बढ़े।

यूपी की वजह से नहीं मिला बहुमत- अखिलेश
अखिलेश यादव यहीं नहीं रूके वो आगे कहते हैं कि हमने आरक्षण, संविधान का मुद्दा उठाया और इसका परिणाम यह हुआ कि जनता हमारे साथ जुड़ी। जो लोग यूपी में 80 की 80 सीटों पर जीत का सपना देख रहे थे वह इसी राज्य की वजह से बहुमत नहीं हासिल कर पाए।

सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि बीते कुछ समय से हम चुनाव हार रहे थे। हमारे पास बीजेपी के बराबर संसाधन नहीं हैं इसलिए हमने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ तक जोड़ने का काम किया। जिसका परिणाम हमें अच्छा देखने को मिला। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में प्रशासन उनके साथ था। इसके अलावा बीजेपी के सहयोगी दल जमीन पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे थे।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर