,

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुदृढ़ व्यवस्था, 12 स्पेशल ऑपरेशन

Strong arrangements for the safety of devotees in Maha Kumbh

संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन स्वीप

प्रयागराज: महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाकुम्भनगर पुलिस प्रशासन ने 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किए हैं। इन ऑपरेशन का उद्देश्य मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भनगर में आने वाले एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने की पूरी तैयारी
ऑपरेशन स्वीप के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं को ट्रैक करने के लिए लगातार जांच की जा रही है। जबकि ऑपरेशन पहचान के माध्यम से मेला क्षेत्र में रह रहे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इन सभी सुरक्षा उपायों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना और मेला क्षेत्र को किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाना है। प्रशासन ने इस पूरे अभियान को अनवरत चलाने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

इस तरह चलाए जा रहे ऑपरेशन

  1. ऑपरेशन स्वीप- संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग।
  2. ऑपरेशन पहचान- मेला क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन।
  3. ऑपरेशन इंटरसेप्ट- रेण्डम व सरप्राइज चेकिंग।
  4. ऑपरेशन सील- जिले की सीमा को सील किया जाना
  5. ऑपरेशन एमवी- प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों की चेकिंग।
  6. ऑपरेशन चक्रव्यूह- प्रवेश निकास के समस्त मागों पर चेकिंग
  7. ऑपरेशन कवच- मुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग
  8. ऑपरेशन बॉक्स- पार्किंग स्थलों पर चेकिंग।
  9. ऑपरेशन महावीरजी- प्रमुख स्थलों व पाण्टून पुल के दोनों सिरों पर जांच।
  10. ऑपरेशन विराट- प्रमुख पण्डालों और शिविर की चेकिंग।
  11. ऑपरेशन संगम- स्नान घाटों एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग।
  12. ऑपरेशन बाजार- बाजारों और प्रदर्शनी के साथ दुकानों की चेकिंग।

एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम : एसएसपी


महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार यहां महाकुम्भनगर में देश विदेश से आने वाले लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां महाकुम्भनगर में 12 प्रकार के सुरक्षा ऑपरेशन अनवरत चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आकाश से भी ऊंची है सनातन की परंपरा, इसकी तुलना नहीं की जा सकती: योगी आदित्यनाथ

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…