पुलिस को वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले छात्र की तलाश
डबरा: शहर की साईं विहार कॉलोनी कि रहने वाली पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ पढ़ने वाला युवक अनुराग पचौरी उसे आए दिन परेशान करता था। उसके आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डबरा की सांई बिहार कॉलोनी में रहने वाले नरेन्द्र शाक्य फौजी हैं, उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक है, इनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सेल्फी शाक्य 17 वर्ष की थी। वह शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी। लेकिन शनिवार को छात्रा ने अपने कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल पहुंचे सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने मृतका का मोबाइल जब्त कर आगे कार्रवाही शुरू कर दी है।





