,

प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना को मिली जमानत, अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोपी हैं JDS नेता

यौन शोषण मामले में फंसे प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता सूरज रेवन्ना को बंगलूरू की एक अदालत से सशर्त जमानत मिली है। आपको बता दें कि सूरज रेवन्ना पर जेडीएस के पुरुष कार्यकर्ता के अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप है। सूरज रेवन्ना को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। सूरज रेवन्ना पर भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सूरज पर क्या हैं आरोप?
प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई के खिलाफ 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उनके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। शिकायत के आधार पर होलेनरसिपुरा पुलिस ने सूरज रेवन्ना के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया था।

खुद पर लगे आरोपों का सूरज ने किया था खंडन
सूरज रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि जो भी आरोप लगे वो सब झूठे हैं शिकायतकर्ता ने उनसे पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूली के लिए झूठी भी लिखी थी। सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया गया।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…