,

टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में लगी भीषण आग… धार के गणपति घाट पर हादसा, तीन लोग घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्‍य प्रदेश के धार इलाके में राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर अक्‍सर हादसे होते रहते हैं। यहां अब तक हुए हादसों में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देर रात हुए हादसे के बाद यहां वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना में तीन लोगों को चोट भी आई है

धार। राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रात करीब 1:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में आग लग गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। मौत का पर्याय बन चुके गणपति घाट पर हादसे नहीं थम रहे हैं। इस घाट पर अलग-अलग हादसों में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी है।

इस घाट पर दुर्घटना के बाद कई वाहनों में भीषण आग लग चुकी है, जिससे 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौतें हो चुकी हैं। इसी गणपति घाट पर देर रात ब्रेक फेल होने के बाद ट्राॅला घाट उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए एक अन्‍य वाहन में पीछे से जा घुसा।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। रात को ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर , करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । इसके बाद सुबह 6:00 बजे वाहनों में फिर आग लग गई । देखते ही देखते तीनों वाहनों ने आग पकड़ ली।

आग के बाद लगी वाहनों की कतार

कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 8:00 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास चलता रहा। इस दुर्घटना में कार सवार प्रतीक सोनी निवासी धरमपुरी, अंकुश जैन निवासी धरमपुरी और महेंद्र पिता कमलेश निवासी जयपुर राजस्थान घटना में घायल हुए।

आवागमन को किया सुचारू

इन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी लगते ही काकड़दा पुलिस प्रभारी मिथुन चौहान के साथ धामनोद का पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके बाद आवागमन को सुचारू किया जा रहा है।

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को