,

जुर्म, मर्डर और माफिया JMM का अर्थ\’, झारखंड के रांची में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में बोले शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग  लिया। इस मीटिंग के बाद चौहान ने मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक ही मंत्र है कि झारखंड को कुशासन से मुक्त करना है और संकल्प के साथ कार्यकर्ता पूरे राज्य में फैल गए हैं। 

शिवराज ने जेएमएम का मतलब बताया

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, “मंत्र एक ही है झारखंड को कुशासन से मुक्त कराना है। भाजपा लाओ, झारखंड बचाओ। क्योंकि जेएमएम का मतलब हो गया है जुर्म, मर्डर और माफिया। ये गठबंधन की सरकार झारखंड को तबाही और बर्बादी की तरफ ले जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि इस भ्रष्ट और माता-बहनों पर अत्याचार करने वाली, वादा करके एक भी ना पूरा करने वाली, बल्कि घुसपैठियों को पनाह देने वाली, खनिजों को लूटने वाले, बालू को बाल्टी में बिकवाने वाली। इस सरकार को उखाड़कर फेंकना बीजेपी का लक्ष्य है। आज कार्यकर्ता संकल्प लेकर पूरे झारखंड में फैल गए हैं।”

कार्यसमिति की बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कार्यसमिति की बैठक में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर कहा, “अटल जी ने स्वर्णिम झारखंड का सपना देखा था। पीएम नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे संवारा। लेकिन, हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया।”

गौरतलब है कि कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के दिग्गज नेता और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर बीजेपी पूरी तरह एक्टिव हो गई है। झारखंड के शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रभारी और हिमंत बिस्वा सह-प्रभारी है।

Ye Bhi Pade – Squid Game Season-3, जानिए रिलीज डेट और झलकियाँ

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा