एनटीए ने फिर जारी किया नीट यूजी का रिजल्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

NEET UG Revised Result, nta.nic.in result: एनटीए ने 18 जुलाई को नीट मामले पर सु्प्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मिले निर्देशों के बाद आज, 20 जुलाई को नीट के उम्मीदवारों का रिजल्ट (NEET UG Result) दोबारा घोषित किया है। उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट पर जाकर exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नीट का रिजल्ट शहर और केंद्र वाइज फिर से जारी करने का निर्देश दिया था। इसके लिए शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को आज, 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने दिया था ये निर्देश

18 जुलाई को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनटीए को छात्रों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परीक्षा रद्द करने, पुनः परीक्षा कराने तथा कदाचार के आरोपों की न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं की समीक्षा के बाद अब 22 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी।

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

नीट मामले पर 18 जुलाई की सुनवाई से पहले केंद्र ने कहा था कि नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है, जोकि 4 राउंड में आयोजित होगी। दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में सभी मेडिकल कॉलेजों से एक नोटिस जारी कर पोर्टल पर सीटों की पूरी जानकारी अपलोड करने के लिए कहा था। इसके लिए कॉलेजों को आज, 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कॉलेजों से सीटों का ब्यौरा मांगना भी इसी ओर इशारा करता है कि नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू हो सकती है।

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

Modi Government : यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में गिनाई गईं केंद्र सरकार

Khabar Hatke: जहां सरकार खुद बेचती है गांजा, दुनिया के लिए मिसाल बना यह छोटा देश

Khabar Hatke: दक्षिण अमेरिका में स्थित उरुग्वे क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज