WPL 2026 Schedule: 6 करोड़ का इनाम, पहली बार डबल हेडर, स्क्वॉड से शेड्यूल तक जानें सब कुछ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
WPL 2026 Schedule

BY: MOHIT JAIN

WPL 2026 Schedule: महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार का सीजन कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। मेगा ऑक्शन के बाद टीमों के स्क्वॉड बदले हैं, नए कप्तान बने हैं और पहली बार यह लीग जनवरी-फरवरी विंडो में खेली जा रही है।

WPL 2026 Schedule: कब और कहां से शुरू होगी WPL 2026?

WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी 2026 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

WPL 2026 Schedule

इस सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो 28 दिनों तक चलेंगे।

  • पहले 11 मैच: नवी मुंबई
  • बाकी 11 मैच (एलिमिनेटर और फाइनल सहित): वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम
  • फाइनल मुकाबला: 5 फरवरी, वडोदरा

WPL 2026 Schedule: WPL में पहली बार होगा ऐसा

इस बार लीग में डबल हेडर मुकाबले भी देखने को मिलेंगे, जो अब तक WPL के इतिहास में कभी नहीं हुए।

  • डबल हेडर मैच: 10 जनवरी और 17 जनवरी
  • दोनों मुकाबले: नवी मुंबई में

WPL 2026 Schedule: सिर्फ दो शहरों में क्यों हो रहे हैं मैच?

इस सीजन में मैच केवल नवी मुंबई और वडोदरा में ही कराए जा रहे हैं। अन्य स्टेडियम टी20 वर्ल्ड कप और रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के लिए पहले से बुक हैं। फ्रेंचाइजियां होम-एंड-अवे फॉर्मेट चाहती थीं, लेकिन इस बार यह संभव नहीं हो सका।

WPL 2026 Schedule

इन टीमों ने बदले कप्तान

WPL 2026 में कई टीमों ने कप्तानी में बदलाव किया है।

  • दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (नई कप्तान)
  • यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (नई कप्तान)
  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (खिताब बचाने उतरेंगी)

वहीं, एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड व्यक्तिगत कारणों से इस सीजन से बाहर हैं।

WPL 2026 Schedule: इन नए सितारों पर रहेगी नजर

इस सीजन कई युवा और उभरती खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी:

  • लिजेल ली (दिल्ली कैपिटल्स) – WBBL में शानदार फॉर्म
  • दीया यादव (दिल्ली कैपिटल्स) – 16 साल की अनकैप्ड बल्लेबाज
  • मिल्ली इलिंगवर्थ (मुंबई इंडियंस) – तेज गेंदबाज
WPL 2026 Schedule

कहां देख सकेंगे WPL 2026 के मैच?

  • टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार
  • विदेशों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

प्लेइंग-11 के नियम

  • एक टीम अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी खिला सकती है
  • अगर असोसिएट देश की खिलाड़ी शामिल होती है तो 5 विदेशी खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है

कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

  • चैंपियन टीम: ₹6 करोड़
  • रनर-अप: ₹3 करोड़
  • इसके अलावा बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सबसे ज्यादा छक्के और बेस्ट स्ट्राइक रेट के लिए भी इनाम
WPL 2026 Schedule

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
9 जनवरीमुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुनवी मुंबई
10 जनवरीयूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
10 जनवरीमुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई
11 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
12 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्सनवी मुंबई
13 जनवरीमुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
14 जनवरीयूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई
15 जनवरीमुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्सनवी मुंबई
16 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
17 जनवरीयूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंसनवी मुंबई
17 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुनवी मुंबई
19 जनवरीगुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा
20 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
22 जनवरीगुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्सवडोदरा
24 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
26 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
27 जनवरीगुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
29 जनवरीयूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा
30 जनवरीगुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
1 फरवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्सवडोदरा
3 फरवरीएलिमिनेटरवडोदरा
5 फरवरीफाइनलवडोदरा

सभी टीमों के स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे.

गुजरात जायंट्स: एश्लेग गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी.

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिआंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल, चार्ली नॉट.

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग.

यह खबर भी पढ़ें: IND vs NZ T20: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले झटका, इस खिलाड़ी के अनफिट होने की खबर
WPL 2026 महिला क्रिकेट के लिए नया इतिहास रचने को तैयार है। बड़े इनाम, नए कप्तान, युवा सितारे, डबल हेडर और जबरदस्त मुकाबलों के साथ यह सीजन फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक

Dindori: कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, 100 आवेदनों पर त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर- मोहम्मद रफी खान Dindori जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में