गरीब, किसान, युवा और महिला कल्याण के लिये मिशन मोड पर हो रहा है काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Work is being done on mission mode for the welfare of poor, farmers, youth and women: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में महिला, युवा, गरीब और किसानों के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। आज से 125 वर्ष पहले जब हमारा भारत गुलाम था और निराशा में डूबा हुआ था, तब स्वामी विवेकानंद ने उस निराशा को दूर करते हुए सब में उत्साह भरा और कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत एवं सनातन संस्कृति की होगी। उनका यह कथन आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में सत्य सिद्ध हो रहा है। आज विश्व में भारत का दौर चल रहा है। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर हम सभी संकल्प लें कि भारत के साथ मध्य प्रदेश के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। सबके साथ से देश की तरक्की और सब का विकास होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को शाजापुर जिले की तहसील कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। साथ ही 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 335 करोड़ रुपये और 26 लाख बहनों को सिलेण्डर रीफिलिंग के लिये दी जाने वाली राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 करोड़ 11 लाख राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये गये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए भी अनेक घोषणाएँ की। उन्होंने कालापीपल तहसील को राजस्व अनुभाग बनाने तथा पोलायकलां उप मंडी को मुख्य मंडी बनाए जाने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालापीपल में 15 ग्रामीण सड़कों के निर्माण और 11 गाँव के नाम बदलने की घोषणा की। ग्राम निपानिया हिस्सामुद्दीन को निपानिया देव, ढाबला हुसैनपुर को ढाबला राम, मोहम्मदपुर पवाड़िया को रामपुर पवाड़िया, खजूरी अलाहदाद को खजूरी राम, हाजीपुर को हीरापुर, मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, रीछड़ी मुरादाबाद को रीछड़ी, खलीलपुर (ग्राम पंचायत सिलोंदा) को रामपुर, ऊँचोद को ऊँचावद, घट्टी मुख्त्यारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी को अवधपुरी नाम देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रदेश में युवाओं के कल्याण के लिए युवा शक्ति मिशन योजना प्रारंभ की गई है। हमारा संकल्प है जब तक युवा को काम नहीं तब तक हमें आराम नहीं। हम युवाओं को सम्मानपूर्वक रोजगार देने के साथ ही स्वावलंबी और सामर्थ्यशाली बनाना चाहते हैं। प्रदेश में 2 लाख 70 हजार सरकारी पदों पर भरती की जाएगी। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रोजगार सृजन हो रहा है। प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, महानगरों में रोड-शो, खनन कॉन्क्लेव ओर यूके-जर्मन के माध्यम से चार लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। आगामी 16 तारीख को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निरंतर बिजली और हर खेत को पानी मिलने से किसान वर्ष भर फसल ले सकेंगे। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों को रात में सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, उन्हें दिन में ही 8 से 10 घंटे सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से जिले के 155 गांव को भी योजना से जोड़ा जायेगा। प्रदेश में अगले 5 वर्षों में सिंचाई के रकबे को एक करोड़ हैक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। हमारी सनातन संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च है। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ महिलाओं को निरंतर मिलता रहेगा। लाड़ली बहनों को हर माह राशि मिलेगी, वर्ष में एक बार नहीं हर माह रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम निरंतर गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2003-4 में जहां मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 7500 रुपए वार्षिक थी, आज बढ़कर 1 लाख 40 हजार रुपए हो गई है। हर व्यक्ति को 24 घंटे बिजली मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर गरीब को पक्का मकान दिलाने का संकल्प लिया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर घर में गैस कनेक्शन दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन हमारा लक्ष्य है। पहले अपने कामों के लिए पटवारी को ढूंढना पड़ता था लेकिन अब नामांतरण, बटवारा जैसे कार्य आसानी से हो जाते हैं। साइबर तहसील योजना के माध्यम से रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण अपने आप हो जाता है। अब विद्यार्थियों को मार्कशीट और टीसी आदि के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते, डिजिलॉकर के माध्यम से यह दस्तावेज मोबाइल पर ही प्राप्त हो जाते हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प के अनुरूप GYAN (गरीब, युवा, किसान और महिला) पर ध्यान के विज़न पर अमल करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में महाअभियान चल रहा है। मध्यप्रदेश इसमें अग्रणी है। क्षेत्रीय विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी ने क्षेत्र के विकास के लिये अनेक प्रस्ताव रखे। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें, किसान बंधु और आमजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कालापीपल पहुँचने पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्राचीन तेलिया हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीहनुमान मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

प्राचीन तेलिया हनुमान मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में करेंगे विकसित

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में