Women PCR Vans Launch : मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
report by : suman
Women PCR Vans Launch : जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस मुख्यालय से महिला सुरक्षा को समर्पित 42 पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल को राज्य में महिला सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Women PCR Vans Launch : महिला सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात रहेंगी वैन
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए ये पीसीआर वैन 24 घंटे काम करेंगी। राज्य सरकार लगातार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बना रही है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।
Women PCR Vans Launch : 1090 हेल्पलाइन को किया जा रहा मजबूत
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन उत्पीड़न, शोषण और हिंसा जैसे मामलों में महिलाओं को तुरंत सहायता प्रदान करती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रही है।
Women PCR Vans Launch : अभय कमांड सेंटर से जुड़ी रहेंगी वैन
इन सभी पीसीआर वैन को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा, जो डायल 112 की तर्ज पर कार्य करता है। प्रत्येक वाहन में मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) लगाए गए हैं, जिससे निर्देश मिलते ही त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
Women PCR Vans Launch : आधुनिक उपकरणों से लैस वाहन
महिला पीसीआर वैन में जीपीएस, फोल्डिंग स्ट्रेचर और एलईडी लाइट बार जैसे आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इससे घटनास्थल पर तेजी से पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
Women PCR Vans Launch : वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

