West Bengal Voting Live : पहले चरण में 79 % तक मतदान, कई बूथों पर तनाव और बवाल के बीच वोटिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
West Bengal Voting Live

West Bengal Voting Live : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत गुरुवार सुबह से ही पोलिंग बूथों पर कतार देखी गई..जैसा की राज्य के चुनाव का हिंसा और तनाव का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है..इस बार वैसा ज्यादा देखने को नहीं मिला। भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण इस बार पहले जैसी हिंसा आगजनी नहीं देखने को मिली लेकिन फिर भी बंगाल में वोटिंग के दौरान कई जगह बवाल हुआ। खबरों के मुताबिक शाम 4 बजे तक करीब 79% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो उत्साहजनक माना जा रहा है। हालांकि, कुछ इलाकों से तनाव और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं।

16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं और करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान के लिए 44 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हजारों बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।

चुनाव मुख्य रूप से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कई बूथों पर महिलाओं द्वारा संचालन किया जा रहा है, वहीं मॉडल बूथ भी स्थापित किए गए हैं।

West Bengal Voting Live : तेज मतदान, लेकिन छिटपुट घटनाएं जारी

कुमारगंज और अन्य क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगाए हैं। वहीं आसनसोल में भाजपा नेता की गाड़ी पर कथित रूप से पत्थरबाजी की घटना सामने आई।

West Bengal Voting Live : राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

भाजपा और तृणमूल के बीच आरोपों का दौर जारी है। भाजपा नेताओं ने चुनाव में बाधा डालने और मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं, जबकि तृणमूल नेताओं का कहना है कि मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है और केवल मामूली घटनाएं हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले वर्षों में किए गए वादे अधूरे रह गए। वहीं उन्होंने मतदान के दौरान हिंसा में कमी आने की बात भी कही और चुनाव आयोग की सराहना की।

West Bengal Voting Live : सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर बम फेंकने और झड़प जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

West Bengal Voting Live : आगे दूसरा चरण अगले सप्ताह

पहले चरण के बाद चुनाव का दूसरा चरण अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा। कुल मिलाकर, भारी मतदान के बीच पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का उत्सव जारी है, लेकिन राजनीतिक तनाव और छिटपुट हिंसा ने चुनावी माहौल को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

ये भी जानिए Tamil Nadu Voting Live : तेज गर्मी के बीच 70% मतदान, फिल्म स्टार्स की लगी कतार, देखिए फोटो

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण