Tamil Nadu Voting Live : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार, 23 अप्रैल को राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान जारी है। राज्यभर में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस चुनाव में 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं और 75 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इस बार का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है, जहां सत्तारूढ़ DMK अपने सहयोगियों के साथ मैदान में है, जबकि AIADMK अलग गठबंधन के साथ चुनौती दे रही है। इसके अलावा ‘नाम तमिलर काची’ और अभिनेता विजय की पार्टी भी मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं।
Tamil Nadu Voting Live : भीषण गर्मी के बावजूद लंबी कतारें
तेज गर्मी के बावजूद 4 बजे तक राज्य में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज होने की खबर है। जो अच्छे रुझान की ओर इशारा करता है।
Tamil Nadu Voting Live : दिग्गजों ने किया मतदान
चुनाव के दौरान कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, अभिनेता विजय, कमल हासन, उदयनिधि स्टालिन समेत कई नामचीन चेहरों ने मतदान कर लोगों से भी वोट डालने की अपील की। वहीं अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने चेन्नई में वोट डाला।
Tamil Nadu Election 2026 Voting Live : राजनीतिक बयानबाज़ी जारी
चुनाव के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हैं। भाजपा नेता वनथी श्रीनिवासन ने मतदाताओं को लुभाने के आरोप लगाए, वहीं AIADMK के नेता पी. सरवनन ने दावा किया कि जनता बदलाव के पक्ष में मतदान कर रही है।
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।
वोटिंग करने पहुंचे साउथ से सुपर स्टार





Tamil Nadu Election 2026 Voting Live : विशेष घटनाएं भी सामने आईं
इस दौरान एक बीमार महिला एंबुलेंस के जरिए मतदान केंद्र पहुंची, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Tamil Nadu Election 2026 Voting Live : क्या है आगे का कार्यक्रम
चुनाव प्रचार 21 अप्रैल को समाप्त हो चुका था। मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन यह तय हो जाएगा कि 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 किसके पास जाता है। कुल मिलाकर, तमिलनाडु में शांतिपूर्ण माहौल के बीच उत्साहपूर्ण मतदान जारी है और अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।
ये भी जानिए Nigeria में इस्लामिक आतंकी हमला, 11 लोगों की हत्या; कई घर जलाए

