Volkswagen India Launch: 2026 में लॉन्च होंगी 5 नई कारें, पहली होगी 7-सीटर Tayron R-Line SUV

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Volkswagen India Launch

Edit by: Priyanshi Soni

Volkswagen India Launch: Volkswagen India ने साल 2026 के लिए एक आक्रामक प्रोडक्ट प्लान तैयार किया है। कंपनी अगले साल कुल 5 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी, खास बात यह है कि ये लॉन्च हर तिमाही में किए जाएंगे। यानी कुछ महीनों के अंतराल पर भारतीय बाजार में Volkswagen की नई कारें देखने को मिलेंगी। ये गाड़ियां SUV, सेडान और हैचबैक जैसे अलग-अलग सेगमेंट में होंगी, ताकि हर तरह के प्रीमियम ग्राहकों को टारगेट किया जा सके।

Tayron R-Line की पहली झलक, जल्द होगी भारत में एंट्री

इसी कड़ी में Volkswagen ने अपनी अपकमिंग प्रीमियम SUV Tayron R-Line की आधिकारिक तस्वीरें जारी कर दी हैं। यह एक 7-सीटर SUV होगी, जिसे भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा। Tayron R-Line उन मॉडलों में शामिल है, जिन्हें कंपनी सबसे पहले उतारने की तैयारी में है। इसका डिजाइन बाकी Volkswagen SUVs से ज्यादा स्पोर्टी और दमदार नजर आता है।

Volkswagen India Launch: स्टाइल, स्पेस और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन

Volkswagen India Launch

Volkswagen Tayron R-Line को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो स्टाइल, ज्यादा स्पेस और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसका प्रीमियम लुक और स्पोर्टी डिजाइन इसे सेगमेंट में अलग पहचान देता है। तस्वीरों से साफ है कि यह SUV फैमिली और लग्ज़री दोनों जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगी।

प्रीमियम फीचर्स से लैस जर्मन SUV

Tayron R-Line में कई एडवांस और लग्ज़री फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें 15-इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीटें दी जाएंगी।

Volkswagen India Launch: सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

सुरक्षा के लिहाज से Volkswagen की यह 7-सीटर SUV बेहद मजबूत होगी। इसमें 9 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।

दमदार साइज और बड़ा बूट स्पेस

डायमेंशन की बात करें तो Tayron R-Line की लंबाई 4792 मिमी, चौड़ाई 1866 मिमी और ऊंचाई 1665 मिमी होगी, जबकि इसका व्हीलबेस 2789 मिमी है। SUV में तीन रो के साथ 345 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जिसे तीसरी पंक्ति मोड़ने पर बढ़ाकर 850 लीटर तक किया जा सकता है।

Read also:
Job Vacancy: सरकारी नौकरी का मौका! SBI में 2,050 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में