विवेकानंद जी युवाओं को आशा और उम्मीद से देखते थे: सीएम मोहन यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में हुए विभिन्न आयोजन

भोपालः स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर में युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं सहित अन्य जगहों पर सुबह 8 बजे सूर्य नमस्कार कर सूर्य भगवान का प्रणाम किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। बता दें कि प्रदेशभर के स्कूलों में सुबह से ही विवेकानंद को श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर युवाओं सहित शिक्षक, नेता, अभिनेता सहित अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद को याद किया।

स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशनः संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि की त्रिवेणी : डॉ. मोहन यादव

युवाओं की मेधाए शक्ति को जाग्रत करने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, विवेकानंद जी युवाओं को आशा और उम्मीद से देखते थे और युवा पीढ़ी को परिवर्तन का अग्रदूत मानते थे। स्वामी जी के लिये राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी में लिखा कि अभिनव भारत को जो कुछ कहना था, वह विवेकानंद के मुख से उद्घोषित हुआ। अभिनव भारत को जिस दिशा में जाना था, उसका स्पष्ट संदेश विवेकानंद ने दिया। विवेकानंद वह सेतु हैं जिस पर प्राचीन और नवीन भारत परस्पर आलिंगन करते हैं। युवा शक्ति को राष्ट्र की मूलभूत चेतना और समाज निर्माण की ऊर्जा मानने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ( युवा दिवस )पर उनके चरणों में शत.शत नमन। हमारे मार्गदर्शक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने युवा पीढ़ी की क्षमता को जाना, समझा और ज्ञान पर ध्यान का मार्गदर्शन दिया। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी कल्याण की बात कही।

तामिया : झिरपा में स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर इस कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया झिरपा चावलपानी सहित आसपास के कई विद्यालयो के बच्चो ने अपने अपने विद्यालय मे होने वाले सूर्यनमस्कार में भाग लिया। झिरपा हाई स्कूल के बच्चों के इस कार्यक्रम में झिरपा सरपंच हाई स्कूल प्राचार्य सहित विद्यालय के समस्त स्टॉप ने भाग लिया सुर्य नमस्कार में प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने आकाशवाणी के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित किया।
अंत में राष्टगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

बड़वाह : स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण व शासकीय संस्थाओं में योगाभ्यास हुआ।इस दौरान विद्यार्थियों समेत स्कूलएकालेज स्टाफ सहित नगर के गणमान्य नागरिको व जनप्रतिनिधियो ने एक साथ सूर्य नमस्कार व योग कर स्वस्थ जीवन के लिए इसे आवश्यक बताया। सीएम राईज स्कूल में सामूहिक युवा दिवस पर एसडीएम प्रताप , भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, जिला मंत्री दीपक ठाकुर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, ब्रजेन्द्र जोशी, सुरेन्द्र पंडया, गणेश चौधरी, रवि, आदि जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहाँ सभी ने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार केआर वर्माएडीएस चौहान व नीति देशवाली के मार्गदर्शन में सभी ने सूर्य नमस्कार व योगासन किए। इसके पश्चात व 2022-23 में नवी में पढने वाली छात्राओं को शासन से प्राप्त सायकल वितरित की।प्राचार्य डॉ हंसा कानुड़े ने बताया की 220 छात्राओ को वितरण करना है।फिलहाल उपस्थित कुछ ही छात्राओ को जनप्रतिनिधियो के माध्यम से सायकल वितरण किया गया।

आगर मालवा : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व युवा दिवस के उपलक्ष में रविवार को जिलेभर के शासकीय व निजी शिक्षण संस्थानों में सूर्य नमस्कार किया गया इसी के चलते थाना ग्राउंड आगर में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया जिसमें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित भाजपा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने सूर्य नमस्कार में भाग लिया आकाशवाणी के माध्यम से प्रातः 9:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजन हेतु सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम स्वामी विवेकानंद जी की वाणी मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड संदेश सुनकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके साथ ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सभी से सूर्य नमस्कार करने की अपील की ।

गोहदः स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन 12जनवरी को युवा दिवस के रूप में भिंड जिले के गोहद के सीएम राइज विद्यालय क्रमांक 2 में खंड स्तरीय सूर्य नमस्कार आयोजित कर आयोजित किया गया गया सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर इस कार्यक्रम प्रारंभ किया गया गोहद के कई विद्यालय के बच्चो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया भाग लिया प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने आकाशवाणी के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हुआ संतो का जत्था..यह भी पढ़े

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में