Uttarkashi: बर्फबारी के बीच आस्था की जीत, महाशिवरात्रि के लिए गंगोत्री पहुँचे शिवभक्त, उमड़ा आस्था का सैलाब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttarkashi

Report by: Vinit Kanswal, Edit by: Priyanshi Soni

Uttarkashi: आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बावजूद गंगोत्री धाम पहुँचकर पवित्र गंगाजल भर रहे हैं।

Uttarkashi: बर्फीली ठंड भी नहीं डिगा पाई श्रद्धालुओं की आस्था

गंगोत्री क्षेत्र में तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है और चारों ओर बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है, बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भक्ति अडिग है। भक्त बर्फ से ढके रास्तों और विपरीत मौसम के बीच भी गंगोत्री धाम पहुँचकर गंगाजल संग्रह कर रहे हैं, ताकि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक कर सकें।

Uttarkashi: ‘गंगोत्री का जल देता है विशेष पुण्य’ – श्रद्धालु

Uttarkashi

श्रद्धालुओं का मानना है कि गंगोत्री धाम से लाया गया पवित्र गंगाजल महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोग बड़ी संख्या में यहाँ पहुँच रहे हैं।

Uttarkashi: धाम में दिख रहा भक्ति का अद्भुत माहौल

जैसे-जैसे महाशिवरात्रि नजदीक आ रही है, गंगोत्री धाम में आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। हर ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूँज रहे हैं और पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहा है।

Read also: Nainital: भीमताल में फिर खूनी हुआ गुलदार, 60 वर्षीय महिला को बनाया निवाला, इलाके में दहशत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल