उत्तराखंड: सीएम धामी ने चयनित शिक्षकों और अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttarakhand: CM Dhami hands over appointment letters to selected teachers and officials

by: vijay nandan

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग में चयनित सहायक अध्यापक (एलटी) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सीएम का जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाना है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में सरकार ने यह साबित किया है कि योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी भेदभाव के अवसर दिए जा सकते हैं। CM धामी ने कहा, हमारी कोशिश है कि भर्ती प्रक्रिया का पूरा कैलेंडर तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि युवाओं को समय पर नौकरी मिल सके। जो लोग पहले भर्तियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते थे, उन्हें अब हमारे काम से जवाब मिल रहा है।

परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा के अंतर्गत नई बसों को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने सर्किट हाउस, हल्द्वानी से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही गंगोत्री धाम जा रहे तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर विदा किया।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा, हल्द्वानी में नई बस सेवाएं शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और समयबद्ध प्रक्रिया लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी सेवाओं में योग्य, मेहनती और ईमानदार उम्मीदवारों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में