रिपोर्टर: भुवन सिंह ठठोला
UTTARAKHAND : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में
नैनीताल में भी खेल प्रेमियों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। शहर में लोग अपने घरों और मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

UTTARAKHAND : मंदिरों में की गई विशेष पूजा-अर्चना
नैनीताल में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना की। खासतौर पर नैना देवी मंदिरमें भक्तों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए टीम इंडिया की जीत की कामना की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में फाइनल मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

UTTARAKHAND : टीम इंडिया की जीत को लेकर जताया भरोसा
खेल प्रेमियों का कहना है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबला जरूर जीतेगी और देश का नाम रोशन करेगी। लोगों को उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बेहतरीन बल्लेबाजी करेगा और न्यूजीलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा करेगा।
UTTARAKHAND : देशभर में जीत की दुआएं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह है। नैनीताल के खेल प्रेमियों का मानना है कि इस बार भी भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना परचम लहराएगी।
READ MORE : Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओडिशा के लिए रवाना

