अगर आपने इस साल यूपी पॉलिटेक्निक का एंट्रेंस एग्जाम दिया है और एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने JEECUP काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू हो रही है और इसमें कुल 5 राउंड होंगे।
ध्यान दें: पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसके बिना दाखिला संभव नहीं होगा।
काउंसलिंग शेड्यूल की मुख्य बातें
- कुल 5 राउंड में होगी काउंसलिंग
- पहले तीन राउंड सिर्फ यूपी राज्य के छात्रों के लिए
- चौथे और पांचवें राउंड में अन्य राज्यों के छात्रों को भी मिलेगा मौका
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग ज़रूरी
- दस्तावेज़ सत्यापन जिला सहायता केंद्रों पर होगा
यूपी जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल
➤ पहला राउंड (केवल यूपी राज्य के छात्रों के लिए)
प्रक्रिया | तारीख |
---|---|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग | 27 जून से 2 जुलाई 2025 |
सीट अलॉटमेंट (पहली लिस्ट) | 3 जुलाई 2025 |
फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन, सिक्योरिटी फीस और काउंसलिंग फीस जमा | 4 जुलाई से 6 जुलाई 2025 |
दस्तावेज़ सत्यापन (फ्रीज उम्मीदवारों के लिए) | 4 जुलाई से 7 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे तक) |
सीट विड्रॉ करने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2025 |
➤ दूसरा राउंड (केवल यूपी राज्य के छात्रों के लिए)
प्रक्रिया | तारीख |
---|---|
च्वाइस फिलिंग | 9 से 11 जुलाई 2025 |
सीट अलॉटमेंट | 12 जुलाई 2025 |
फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन, सिक्योरिटी फीस और काउंसलिंग फीस जमा | 13 से 15 जुलाई 2025 |
दस्तावेज़ सत्यापन (फ्रीज उम्मीदवारों के लिए) | 14 से 16 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे तक) |
सीट विड्रॉ करने की अंतिम तिथि | 17 जुलाई 2025 |
➤ तीसरा राउंड (केवल यूपी राज्य के छात्रों के लिए)
- यह राउंड 18 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक चलेगा।
➤ चौथा राउंड (यूपी एवं अन्य राज्यों के छात्रों के लिए)
- 28 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक होगी काउंसलिंग प्रक्रिया।
➤ पाँचवां राउंड (यूपी एवं अन्य राज्यों के छात्रों के लिए)
- 6 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक काउंसलिंग चलेगी।
आवेदन शुल्क (Counselling Fees)
काउंसलिंग के दौरान सीट एक्सेप्ट करने के लिए छात्रों को निम्न शुल्क जमा करना अनिवार्य है:
- सीट फ्रीज/फ्लोट विकल्प के लिए: ₹3000
- सीट एक्सेप्ट करने के लिए: ₹250
कुल शुल्क: ₹3250
बिना शुल्क जमा किए आपकी सीट कंफर्म नहीं मानी जाएगी।
ऑफिशियल वेबसाइट
सभी रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग ऑनलाइन माध्यम से ही होंगे। इसके लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर विजिट करें:
ज़रूरी बातें जो आपको ध्यान रखनी चाहिए
✔ सभी तारीखों को ध्यान से नोट करें।
✔ समय पर दस्तावेज़ सत्यापन कराना जरूरी है।
✔ फीस जमा न करने पर सीट रद्द हो सकती है।
✔ काउंसलिंग में हिस्सा लिए बिना एडमिशन संभव नहीं।