,

UP: जुमे की नमाज के चलते यूपी में अलर्ट, खुफियां एजेंसी रख रही नजर

जुमे की नमाज के चलते यूपी के हर जिलों में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर कर दी है। हर होटल, धर्मशलाओं पर पुलिस नजर रख रही है, वहीं बाहर से आने वालों पर भी खुफियां एजेंसियां नजर बनाए हुए है। बता दें कि 6 दिसम्बर को बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था और संभल हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने जुमे की नमाज के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा टाइट रखी गई है। जुमे की नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। दूसरी ओर, बनारस के यूपी कॉलेज में भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कॉलेज परिसर में मौजूद मजार पर किसी को नमाज पढ़ने के लिए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बीचए कई जिलों में पुलिस ने धार्मिक स्‍थलों पर बज रहे 10 कानफोड़ू लाउडस्‍पीकर उतरवा दिए।

अयोध्या में विशेष सुरक्षा
खास बात यह है कि अयोध्या में विशेष तौर पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है, बाहर से आने वालों की चैकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सड़कों पर गश्त के लिए निकले है।

आज रामविवाहोत्सव भी है
आज रामविवाहोत्सव है और जुमे की नमाज भी है। वहीं आज के ही दिन 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था। जिसको लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कड़े प्रबंध भी किए है।

आज माता जानकी से ब्याह रचाएंगे भगवान श्रीराम
राजा जनक के धाम जनकपुर में शुक्रवार को भगवान श्रीराम माता जानकी से ब्याह रचा लेंगे। श्रीसीताराम विवाहोत्सव के लिए जानकी मंदिर के प्रांगण में समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को मटकोर पूजा का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें पूरे जनकपुर से बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए और गंगासागर पोखरी के किनारे पारंपरिक तरीके से पूजा की। विवाहोपरांत शनिवार को राम कलेवा होगाए जिसमें बरातियों को 56 तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…