Isa Ahmad
Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को मिला, जब एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित अंडर-20 इंटर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का फाइनल मुकाबला शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस खिताबी मुकाबले में जिला फुटबॉल संघ नारायणपुर की टीम ने दंतेवाड़ा को 4-1 गोल से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल और जुझारूपन का परिचय दिया, लेकिन नारायणपुर की टीम ने आक्रामक रणनीति और बेहतरीन तालमेल के दम पर जीत अपने नाम की।
Under-20 Football Championship: NTPC लारा की Under-20 Football Championship में 11 जिलों की टीमों ने दिखाया दमखम
20 तारीख से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 11 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिला। पूरे टूर्नामेंट का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फ्लडलाइट के बीच रात्रि में किया गया, ताकि खिलाड़ी बिना थकान के बेहतर प्रदर्शन कर सकें और दर्शकों को भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
read also: IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी
Under-20 Football Championship: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फ्लडलाइट के बीच खेले गए फाइनल में नारायणपुर की शानदार जीत
समापन समारोह में परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर, महाप्रबंधक ओ एंड एम केशव चन्द्र सिन्हा रॉय, श्रीमती रेखा ठाकुर एवं रूपसिंह राय सहित छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह आयोजन प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और फुटबॉल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





