,

ग्वालियर में मौर विसर्जन पर दो किशोरियों की डूबने से मौत, 3 की जान बचाई गई

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: मौर छठ के मौके पर शुक्रवार को भाई की शादी के लिए मौर विसर्जित करने गई दो किशोरियों की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों ही किशोरियां एक ही मोहल्ले की निवासी थीं। इस घटना में पांच किशोरियां गहरे पानी में चली गईं, जिनमें से तीन को समय रहते बचा लिया गया।

घटना सुबह 6 बजे घाटीगांव सर्कल के आरोन थाना क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के पास स्थित खदान में हुई। मृतक सपना (17 वर्ष) और उसकी सहेली ज्योति (16 वर्ष) अपने अन्य तीन दोस्तों – सरोज, मनीषा और सकीना – के साथ मौर विसर्जित करने तालाब के किनारे गई थीं। विसर्जन के बाद वे तालाब के दूसरे हिस्से में नहाने लगीं, तभी अचानक एक किशोरी का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गई।

उसे बचाने की कोशिश में सभी पांच किशोरियां गहरे पानी में चली गईं। इस दौरान उसी जगह से गुजर रहे 12 वर्षीय अंकित ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर किनारे पर रखी साड़ी फेंकी। तीन किशोरियों ने साड़ी पकड़कर धीरे-धीरे किनारे तक पहुँच गईं, जबकि सपना और ज्योति उस मदद तक नहीं पहुँच पाईं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। गोताखोरों की मदद से तलाश की गई और शाम तक दोनों किशोरियों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

मोहल्ले में दोनों किशोरियों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि दोनों गहरी दोस्त थीं और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में उनकी जान चली गई। वहीं, अंकित ने साहसिक प्रयास करके सरोज, मनीषा और सकीना की जान बचाई।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…