,

नया खुलासा: पीएम मोदी से शर्मिंदगी से बचने के लिए क्या छिपाना चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप ?

Trump's Secret Effort to Protect US Image During PM Modi's Visit

अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद किया खुलासा

BY: Vijay Nandan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया अमेरिका दौरे के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ चीजों को उनसे छिपाना चाहते थे। ट्रंप ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि भारत के सामने अमेरिका को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।

ट्रंप ने बताया कि जब पीएम मोदी और अन्य वैश्विक नेता वाशिंगटन में उनसे मिलने आए, तो वह संघीय भवनों के पास स्थित तंबू और दीवारों पर बने भित्तिचित्रों को दिखाना नहीं चाहते थे। इसके अलावा, ट्रंप को यह भी चिंता थी कि मोदी को वाशिंगटन की सड़कों पर गड्ढे और टूटे बैरियर न दिखाई दें। इसलिए, ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं के रास्ते में बदलाव किया और इन असुविधाजनक दृश्य को छिपाने के लिए तंबू और भित्तिचित्रों को ढकवाया।

वाशिंगटन की सफाई की दिशा में उठाए गए कदम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब वाशिंगटन की साफ-सफाई के लिए ठोस कदम उठाए हैं। शुक्रवार को न्याय मंत्रालय में दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा, “हम अपनी राजधानी की सफाई कर रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां अपराध न हो। हम भित्तिचित्रों को हटाने जा रहे हैं और तंबुओं को हटा दिया गया है। हम प्रशासन के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं।”

उन्होंने वाशिंगटन के मेयर म्यूरियल बोसर की तारीफ की, जिन्होंने शहर की सफाई में अच्छा काम किया है।

तंबुओं को हटाने का आदेश

पीएम मोदी के दौरे के बाद ट्रंप ने वाशिंगटन से तंबू हटाने का आदेश दिया है। ट्रंप ने कहा, “विदेश मंत्रालय के पास कई तंबू लगे हुए थे, जिन्हें हटाना आवश्यक है। हम एक ऐसी राजधानी चाहते हैं जो पूरी दुनिया में एक आदर्श के रूप में दिखे।” उन्होंने बताया कि जब मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति, और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री उनसे मिल रहे थे, तो उन्होंने उनके मार्ग में बदलाव किया था, ताकि तंबू, भित्तिचित्र, और सड़कों की खराब स्थिति उन्हें न दिखाई दे। ट्रंप ने यह भी कहा, “हमने वाशिंगटन को अब सुंदर बना दिया है।”

ये भी पढ़िए: उत्सवों का भारत: ये सिर्फ मौज-मस्ती के नहीं, जीवन को सही दिशा देने वाली सनातन परंपराएं हैं !

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…