6 साल बाद ट्रंप और जिनपिंग की बुसान में हुई मुलाकात, दोनों नेताओं ने की एक-दूसरे की तारीफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
6 साल बाद ट्रंप और जिनपिंग की बुसान में हुई मुलाकात, दोनों नेताओं ने की एक-दूसरे की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरिया के बुसान में ऐतिहासिक बैठक हुई। यह मुलाकात APEC समिट से इतर आयोजित की गई थी। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात 2019 में हुई थी। इस बैठक को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं क्योंकि यह ऐसे समय में हुई जब अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर जारी है।

“शी एक महान देश के महान नेता हैं” ट्रंप

बैठक के दौरान ट्रंप ने जिनपिंग की तारीफ करते हुए कहा कि, “राष्ट्रपति शी एक महान देश के महान नेता हैं। हमारे बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं और मुझे विश्वास है कि यह संबंध और मजबूत होंगे।”
ट्रंप ने आगे कहा कि, “हम पहले ही कई बातों पर सहमत हो चुके हैं और कुछ और मुद्दों पर भी सहमति बनने वाली है। यह मुलाकात दोनों देशों के लिए सकारात्मक संकेत है।”

“अलग विचार होना सामान्य बात” शी जिनपिंग

वहीं, शी जिनपिंग ने ट्रंप की सराहना करते हुए कहा, “आपसे दोबारा मिलकर खुशी हुई। हमने कई बार संवाद किया है और हमारे देशों के बीच स्थिर संबंध बनाए रखने में आपकी भूमिका अहम रही है।”
उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, इसलिए मतभेद होना सामान्य है, लेकिन दोनों को साझेदार और मित्र बनकर आगे बढ़ना चाहिए।

व्यापार विवाद घटाने की कोशिश

इस बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापारिक मतभेदों को सुलझाने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका चीन पर नए 100% टैरिफ लगाने के फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है, जबकि चीन रेयर अर्थ मिनरल्स पर निर्यात नियंत्रण में ढील और सोयाबीन खरीद बढ़ाने को तैयार है।

विशेष बात यह रही कि ट्रंप ने इस बार ताइवान मुद्दा नहीं उठाया, जिससे यह संकेत मिलता है कि बातचीत का मकसद विवाद नहीं बल्कि आपसी भरोसे को फिर से स्थापित करना था।

वैश्विक स्थिरता की दिशा में अहम कदम

बुसान में हुई यह मुलाकात दोनों महाशक्तियों के बीच व्यापारिक तनाव घटाने और वैश्विक स्थिरता बनाए रखने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बैठक आने वाले महीनों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कूटनीतिक संतुलन पर बड़ा असर डाल सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh में 2 साल में रेल सेवाओं का बड़ा विस्तार, बना देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयासों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश

Assembly Elections Voting: असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान आज, 4 मई को घोषित होंगे नतीजे

Assembly Elections Voting: गुरुवार को देश के तीन राज्यों असम, केरल और

Madhya Pradesh में 2 साल में रेल सेवाओं का बड़ा विस्तार, बना देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयासों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. दंतेवाड़ा में दुर्लभ ‘शेकरू’

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. गर्मी का नया दौर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 अप्रैल 2026 राशिफल, गुरुवार का दिन किस राशि के लिए

Aaj ka Panchang: जानें आज के राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और चौघड़िया का पूरा विवरण

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता

Jamtara : जामताड़ा में पूर्व सांसद सुनील सोरेन का भव्य स्वागत, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Jamtara : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे जामताड़ा,

TET का दबाव, क्या शिक्षकों के साथ अन्याय, शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार क्या लेगी एक्शन ?

TET : राजधानी भोपाल में आज शिक्षक संगठनों का बड़ा विरोध प्रदर्शन

Bhopal Metro : भोपाल मेट्रो में आपदा प्रबंधन हेतु NDRF का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

Bhopal Metro : यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ बनाने

Child Abuse : बस्ती में सौतेली मां ने 2.5 साल की बच्ची को पीटकर किया घायल

Child Abuse : ढाई साल की मासूम पर अमानवीय अत्याचार रिपोर्ट :

CM-GRIDS Highway Project : आगरा दक्षिण में CM-GRIDS योजना के तहत आधुनिक महामार्ग का निर्माण

CM-GRIDS Highway Project : RCC व्हाइट टॉपिंग और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित

Workers Protest : गेवरा खदान में ठेका मजदूरों का घेराव, शोषण के खिलाफ उठी आवाज

Workers Protest : पेमेंट स्लीप और एचपीसी रेट को लेकर मजदूरों में