Tramadol Smuggling : STF और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता
Tramadol Smuggling : खानपुर क्षेत्र में STF और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। यह कार्रवाई लंढौरा क्षेत्र में थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।

Tramadol Smuggling : हालांकि पुलिस टीम को आता देख तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से एक हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद कैप्सूल पर “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” अंकित पाया गया। मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर हरीश ने जांच के बाद इन्हें प्रतिबंधित नशीली दवा की श्रेणी में बताया।
Tramadol Smuggling : NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Tramadol Smuggling : मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों में फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद की पहचान की गई है, जबकि उसका एक अन्य साथी फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।एसटीएफ अब इस पूरे मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाल रही है, जिससे बड़े नशा तस्करी नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
read more : Deepak Rawat Inspection : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कृष्णापुर क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

