महाकुम्भ को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी हितकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
To give a divine and grand form to Mahakumbh, a dialogue program was organized with all the stakeholders on important agenda points.

रविवार को प्रयागराज के कुम्भ मेला, परेड स्थित पुलिस लाइन में महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जनपद प्रयागराज के सभी हितकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि महाकुम्भ को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी, जबकि सभी तैयारियों को समय पर पूरा कर लिया जाएगा। आश्वस्त किया गया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

संपूर्ण यातायात व्यवस्था की दी जानकारी
कार्यक्रम में सर्वप्रथम एसएसपी कुम्भ मेला प्रयागराज राजेश द्विवेदी द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं हितधारकों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसके बाद क्रमशः यातायात एवं मूवमेंट प्लांट, पार्किंग प्लान, सिंगल यूज पॉलीथिन प्रतिबंध एवं स्वच्छ कुम्भ मेला संचालन, रेलवे मूवमेंट प्लान, मेला ले-आउट प्लान, आपदा प्रबंधन कार्य योजना एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इसी क्रम में एडिशनल डीसीपी कमिश्नरेट प्रयागराज कुलदीप सिंह द्वारा कुम्भ मेले एवं शहर क्षेत्र की संपूर्ण यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई तथा प्रमुख मार्गो, स्थलों, पार्किंग स्थलों, रेलवे एवं बस स्टैंड के पार्किंग स्थलों पर ट्रैफिक प्लान को साझा किया गया।

मुख्य मार्गों पर नहीं लग सकेंगे भंडारे
पुलिस अधीक्षक यातायात, कुम्भ मेला, अंशुमन मिश्रा द्वारा मेले की महत्वपूर्ण सड़कों, पीपा पुलों एवं अन्य छोटे मार्गों के विषय में जानकारी साझा की गई एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं के विषय में विस्तृत योजना से अवगत कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा बताया गया कि जगह-जगह भंडारे करने की परमिशन सूची प्राप्त करने के बाद दी जाएगी, लेकिन मुख्य मार्ग पर भंडारे की परमिशन नहीं दी जाएगी। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण तैयारी “डिजास्टर मैनेजमेंट” के माध्यम से कर ली गयी है, जिसमे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, मेडिकल टीम तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा तैयारी कर ली गयी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके। हॉस्पिटल में 25 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था एवं प्रयागराज को स्वच्छ बनाये रखने की भी चर्चा की गयी।

जल्द पूरे होंगे अधूरे कार्य
डीएम मेला द्वारा अधूरे कार्य के सम्बंध में बताया गया कि से कम समय में सभी कार्य पूरा कराया जाएगा। वृक्षारोपण, सड़क सौंदर्य जैसे सभी कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि डिजिटल महाकुम्भ का सपना साकार हो, जिसमे सभी हितधारकों एवं प्रयागराज के नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान आईजी, पीएसी द्वारा अनुभव को साझा करते हुए बताया गया कि सभी मिलकर इस महाकुम्भ को सफल बनाएंगे , जिसमे हितधारकों का साथ और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, फिर भी कहीं कमी रह जाती है तो सब साथ मिलकर इस कमी को पूरा करेगे। इसी क्रम में मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा कहा गया कि महाकुंभ विश्व स्तर का आयोजन है, इसे हम सभी को मिलकर संपन्न करना है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में जनपद प्रयागराज के हितधारकों का अमूल्य योगदान सदैव रहा है और आशा है कि इस महाकुंभ में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान होगा।

मिलकर सफल बनाएंगे आयोजन
तत्पश्चात तत्पश्चात पुलिस आयुक्त द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि इस महाकुंभ को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। आपदा व्यवस्था योजना, जल पुलिस, यातायात योजना, ड्रोन का प्रयोग, सर्विलांस तथा स्टेट एवं सेंट्रल की सभी एजेंसियां अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। लगभग 50,000 फोर्स इस महाकुम्भ को सकुशल संपन्न कराएगी, फिर भी हितधारकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। एडीजी जोन प्रयागराज द्वारा सभी अधिकारियों एवं हितधारकों की मेहनत की सराहना की गयी एवं प्रबंधन में आ रही कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। यह भी कहा गया कि इतना बड़ा आयोजन इतिहास में कभी नहीं देखा गया, लेकिन हम सभी प्रयागराज वासी और हितधारक मिलकर बड़े आयोजन को संपन्न कराएंगे।

8 मार्च 2026 का राशिफल

मेष (Aries):आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां

UTTAR PRADESH : यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री ने आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

BOKARO : अपूर्वा वर्मा ने UPSC 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 42, आईएएस बनने का गौरव

BOKARO : डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और वर्तमान दिल्ली पुलिस एसीपी

Gwalior Crime : पिता पुत्र ने मिलकर मारी पड़ोसी को गोली

ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Holi Event 2026: होली मिलन में चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे विधायक रामेश्वर शर्मा

Holi Event 2026: विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में होली

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा