Tikamgarh News : पूर्व CM उमा भारती गरीबों के समर्थन में उतरीं
Tikamgarh News : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का अनोखा और भावनात्मक अंदाज़ देखने को मिला। गरीबों के हक में आवाज उठाते हुए वह एक ठेले पर चढ़कर पोहा बेचती नजर आईं, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

Tikamgarh News : बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हाल ही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, उसी जगह पर उमा भारती पहुंचीं और एक गरीब ठेला व्यापारी के साथ खड़े होकर पोहा बेचने लगीं। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से संवाद भी किया और गरीबों के रोज़गार पर असर को लेकर चिंता जताई।
Tikamgarh News : उनका यह कदम गरीब और छोटे व्यापारियों के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

