,

“कल्कि अवतार” के नाम से दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

उरगा थाना क्षेत्र में हुए रामसिंह कंवर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
हत्या का कारण अवैध प्रेम संबंध

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया नवापारा में रामसिंह कंवर (60 वर्ष) की 23-24 फरवरी की रात धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस जांच और सनसनीखेज खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम सीन को सुरक्षित रखते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल के पास तीन अलग-अलग जगहों पर “रामसिंह के बेटे जगदीश का नाम”, “कलयुग के कल्कि”, “झूठ बोलना पाप है” जैसी लिखावट मिली, जिससे मामला और रहस्यमयी हो गया।

इसके दो दिन बाद, 26 फरवरी की सुबह, घटना स्थल के सामने एक घर की दीवार पर फिर से एक संदेश लिखा गया—
“अगला टारगेट मोनू, कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्याएं और होंगी।”

इन संदेशों के कारण पूरे गांव में डर का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उरगा थाना में कैंप किया और जांच को बारीकी से मॉनिटर किया। जांच में सामने आया कि मृतक के पुत्र जगदीश का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था, और उसी महिला का आरोपी के साथ भी संबंध था। जब आरोपी को इस बात का पता चला, तो उसने जगदीश को मारने की योजना बनाई, लेकिन गलती से उसने जगदीश के पिता रामसिंह कंवर की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इस मामले में तेजी से काम किया और अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से गांव में फैली दहशत का अंत हुआ और पुलिस ने इस रहस्यमयी हत्याकांड की गुत्थी सफलतापूर्वक सुलझा ली।

मध्य प्रदेश में फिर दागदार हुई रात: भिंड की बच्ची बनी शिकार..यह भी पढ़े

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…