अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक बार फिर आईसीसी फाइनल में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के कई रोमांचक मुकाबलों के बाद अब दोनों टीमें खिताब के लिए भिड़ने को तैयार हैं।

T20 Wrold cup Final : खेलना चुनौतीपूर्ण रहता है
फाइनल से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि अहमदाबाद में भारतीय दर्शकों के बीच खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य दबाव को संभालते हुए अच्छा प्रदर्शन करना है और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।
T20 Wrold cup Final : मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद
पूरे टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुछ कठिन मुकाबलों के बावजूद दोनों टीमों ने लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। ऐसे में खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इससे पहले भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। साल 2025 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। वहीं इससे पहले 2021 के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को मात दी थी।
अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच टी20 फॉर्मेट में बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें विजेता टीम विश्व चैंपियन बनेगी। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज फाइनल पर टिकी हुई हैं।
Read More : IND VS NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल, भारत vs न्यूजीलैंड, बारिश होने पर ICC के नियम तय करेंगे चैंपियन

