,

पत्नी के अवैध संबंध के शक में भिलाई में पति ने कार को उड़ाया बम से, YouTube से कार ब्लास्ट करने बनाया रिमोट

Suspecting wife of having illicit affair, husband blows up car in Bhilai, makes remote from YouTube to blast car

कोहका कुरुद रोड पर मंगलवार की शाम को कार में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि बिल्डर का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसे पकड़ने के लिए उसने मोबाइल में फ्लैश टैग एप डाउनलोड किया। इसके बाद उसने यू-ट्यूब से ही बम बनाना सीखा और रिमोट बम बना दिया। इसके बाद मंगलवार की रात को बिल्डर के ऑफिस के बाहर खड़ी कार के नीचे लगाकर उड़ा दिया। इस पूरे मामले का एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने आज खुलासा किया।

बता दें इस मामले में संजय बुंदेला पिता निर्मल बुंदेला निवासी जवाहर नगर भिलाई ने सूचना दी थी। कौशल बिल्डकॉन का ऑफिस इंदू आईटी स्कूल के पास स्थित है। मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास आफिस के सामने खड़ी कार डस्टर सीजी 07 एवी 9990 को किसी विस्फोटक वस्तु से विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने धारा 324(5) भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

एसपी के निर्देश पर थाना सुपेला, स्मृति नगर चौकी व एसीसीयू की टीम बनाई गई। टीम ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। ऑफिस में काम करने वालों से पूछताछ की गई। पुरानी दुश्मनी व रंजिश रखने वालों के बारे में पता लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज में प्राप्त विडियो के आधार पर संदेही के कद काठी, हुलिया कौशल बिल्डकॉन ऑफिस में कार्यरत अस्सिटेंट मैनेजर पूजा सिंह के पति से मिलता झुलता पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने पूजा सिंह के पति देवेन्द्र सिंह को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की। पूछताछ में पहले तो उसने गोल मोल जवाब दिया लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बता दी। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि संजय बुंदेला के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। शंक होने पर अपने मोबाइल पर फ्लैश टैग एप डाउनलोड कर पत्नी के मोबाइल में इंस्टाल किया। इसके माध्यम से वह दोनों की बात सुनने लगा। उसे पूरा शक था कि उसकी पत्नी का संजय बुंदेला से अवैश संबंध है।

देवेन्द्र सिंह संजय बुंदेला को डाराना चाहता था। इसके लिए उसने बच्चों के खिलौने वाले रिमोट से यू ट्यूब देखकर टाईगर बम्ब का इस्तेमाल करते हुए रिमोट बम बनाया। इसके बाद मंगलवार को संजय बुंदेला की डस्टर गाडी को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी के पास से स्कूटी, पांच हजार कैश व मोबाइल जब्त किया गया।

MP: Top 10

MP: 1. जबलपुर में पुराने विवाद पर नाबालिगों ने युवक को घेरकर…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…

CG: Top 10

CG: 1. रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के 2 युवक, बहन का आरोप-…

MP: Top 10

MP: 1. जबलपुर में पुराने विवाद पर नाबालिगों ने युवक को घेरकर…

Chanakya Niti: इन 2 चीजों से डरने वाले कभी नहीं हो पाते सफल, आचार्य चाणक्य ने बताई बड़ी वजह

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…