छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध, मुम्बई पुलिस करेगी पूछताछ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दुर्गः मुंबई में सैफ अली खान पर हमला करने वाला एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पकड़ा गया है। यहां रेलवे पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया हैं। दुर्ग रेलवे पुलिस ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है, वहीं मुंबई से पुलिस की एक टीम दुर्ग के लिए रवाना हो गई है। जानकारी देते हुए दुर्ग रेलवे पुलिस के निरीक्षक ने बताया कि मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि ज्ञानेश्वरी में एक संदिग्ध है, मुंबई पुलिस ने एक फोटो और टावर की लोकेशन भेजी थी, जिसके आधार पर दो टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें एक व्यक्ति जनरल बोगी में सफर करते हुए मिला, जिसका हुलिया मुंबई पुलिस द्वारा भेजे गए फोटो से मैच हो रहा था। दुर्ग पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मुंबई पुलिस दुर्ग के लिए रवाना हो गई है। निरीक्षक ने बताया कि आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस ही करेंगी।

संदिग्ध को आरपीएफ ने हिरासत में लिया

मुंबई में सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरपीएफ पुलिस को एक तस्वीर भेजी थी जिसके आधार पर आरपीएफ पुलिस ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक मुंबई से बिलासपुर जा रहा था और जरनल बोगी में यात्रा कर रहा था।दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में उनके मुंबई स्थित घर में घुसकर एक शख्स ने हमला कर दिया था।

अब कैसी है सैफ की तबीयत


अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को साझा किया कि सैफ का स्वास्थ्य अब बेहतर है। उन्होंने आईसीयू से बाहर निकलकर सामान्य आहार लेना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार सैफ को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वह अपनी सेहत में सुधार महसूस कर रहे हैं।

ऐलन मस्क को बढ़ा झटका, स्टारशिप रॉकेट परीक्षण असफल.…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में