Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
Sukma Visit : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सुकमा स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे। हेलीपैड पर बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Sukma Visit : मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान और अटल आरोग्य लैब का करेंगे शुभारंभ
Sukma Visit : अपने दौरे के दौरान विष्णु देव साय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” और “अटल आरोग्य लैब” का शुभारंभ करेंगे।इसके अलावा मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इस दौरे को क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

