Stocks to watch: इन 8 शेयरों में निवेश से हो सकता है फायदा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Stocks to watch: इन 8 शेयरों में निवेश से हो सकता है फायदा

BY: MOHIT JAIN

शेयर बाजार गांधी जयंती और दशहरे के मौके पर गुरुवार को बंद रहे। इससे एक दिन पहले बुधवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। लगातार आठ दिन की गिरावट के बाद भारतीय बाजार ने दमदार वापसी की।

रेपो रेट को स्थिर रखने और ग्रोथ अनुमान बढ़ाने के रिजर्व बैंक के फैसले ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सकारात्मक संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सेंटीमेंट और बेहतर हुआ। बीएसई सेंसेक्स 715.69 अंक उछलकर 80,983.31 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक बार 81,068.43 अंक तक पहुंच गया था। वहीं एनएसई का निफ्टी 225.20 अंक की तेजी के साथ 24,836.30 अंक पर बंद हुआ।

किन शेयरों ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स ने सबसे बड़ी छलांग लगाई और 5.54% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी अच्छी तेजी रही।

वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, SBI, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील दबाव में रहे और गिरावट के साथ बंद हुए।

आज किन स्टॉक्स पर नजर रखें

विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत दिख रहे हैं और जिन्होंने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर पार कर लिया है, उनमें शामिल हैं:

  • Sun TV
  • Netweb Technologies
  • Tata Motors
  • Pfizer
  • HUDCO
  • Jaro Institute
  • AIA Engineering
  • Escorts Kubota

इनमें तेजी का रुझान देखने को मिल सकता है।

किन शेयरों में गिरावट की संभावना

विशेषज्ञों के अनुसार के अनुसार निम्नलिखित शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई है और इनमें गिरावट का दबाव बन सकता है:

  • Bharti Airtel
  • ITC
  • Man Industries
  • Jaro Institute
  • KPIT Technologies
  • Prime Focus
  • Hitachi Energy India
  • JSW Holdings
  • Godfrey Phillips
  • Usha Martin

बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती के संकेत मिले और लगातार आठ दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने दमदार उछाल दिखाया। निवेशकों के लिए आज Pfizer, HUDCO, Tata Motors, Sun TV, Netweb Technologies, Escorts Kubota जैसे स्टॉक्स आकर्षक साबित हो सकते हैं।

वहीं, Bharti Airtel, ITC, Man Industries, KPIT Technologies, Hitachi Energy India जैसे शेयरों में गिरावट का दबाव बना हुआ है, इसलिए इनसे फिलहाल बचना बेहतर रहेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

भोपाल | स्वदेश न्यूज़ | 15 मार्च 2026मध्यप्रदेश में मौसम एक बार

15 मार्च 2026 का राशिफल

♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन