जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला सम्पन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जनजातीय समाज के रोग एवं होम्योपैथी की भूमिका पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

इंदौर। श्रीमती कमला बेन रावजी भाई पटेल गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में “जनजातीय समाज में प्रचलित बीमारियाँ एवं उनके उपचार” विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ए. के. द्विवेदी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. ए. के. द्विवेदी ने जनजातीय समाज में व्यापक रूप से पाई जाने वाली बीमारियों—एनीमिया, कुपोषण, मलेरिया, टी.बी. तथा विशेष रूप से सिकल सेल रोग—पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि देश की लगभग 8–9 प्रतिशत जनसंख्या जनजातीय समाज से है, जहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण कई गंभीर रोग अधिक व्यापक हैं।
उन्होंने कहा कि होम्योपैथी इन बीमारियों में राहत प्रदान करने के साथ-साथ रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सिकल सेल रोग में Ferrum Phos, Ceanothus, China एवं Arsenicum Album जैसी औषधियों से दर्द, एनीमिया और थकान में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय समाज की उन्नति और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों एवं चिकित्सा कर्मियों से इस दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने विभिन्न जनजातीय नायकों के स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की विरासत, साहस तथा बलिदान भारत के इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है।

कार्यक्रम में डॉ. मनोज बगुल और डॉ. कुशल पारिख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में डॉ. राजेश बोर्डिया, डॉ. अंजली निगम, डॉ. शिखा शर्मा तथा डॉ. चेतना शाह का विशेष योगदान रहा।
कार्यशाला में शिक्षकों, मेडिकल ऑफिसर्स, स्टाफ सदस्यों, छात्रों एवं इंटरनी ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में